- योगीराज में एक के बाद एक घोटालों का खुलना जारी।
- पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद की संलिप्तता नमक घोटाले में हो रही है जाहिर-
- पशुधन घोटाले के बाद अब नमक घोटाले में श्री राज्यमंत्री की संलिप्तता की जांच सी0बी0आई0 द्वारा कराया जाए।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने पशुधन घोटाले के बाद अब खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग में नमक की आपूर्ति के ठेके को लेकर राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद पर घोटाले की उंगलियां उठ रही हैं जिस पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? आखिर घोटालेबाजों के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जैसा कि खबरें आ रही हैं कि पशुधन घोटाले के मुख्य आरोपी आशीष राय का राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद के करीबी होने का भी उल्लेख किया और कहा योगी राज में घोटालेबाजों की परत खुल रही हैं।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पशुधन घोटाले के बाद अब नमक घोटाले में योगी सरकार के राज्यमंत्री का नाम मीडिया रिपोर्टों में आने के बाद इन घोटालों की सी0बी0आई0 जांच कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। सच्चाई सामने आ सके कि आखिर इन घोटालों में दोषी कौन है?
आखिर मुख्यमंत्री जी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं? डीएचएफएल घोटला हो, पीपीई किट घोटाला हो, जूता और ड्रेस घोटाला हो, होमगार्ड ड्यूटी घोटाला हो, 69 हजार भर्ती घोटाला सहित दर्जनों गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप योगी सरकार पर लग चुके हैं और मुख्यमंत्री साजिशी चुप्पी साधे हुए हैं। संस्थागत भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री को जनता को जवाब देना ही होगा। अजय कुमार लल्लू जी ने कहा उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है एवम् भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।







