डीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 सम्बन्धी समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चीफ एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार (दि.१९) कोविड-19 एल-1 केयर सेन्टर केएनआईटी गेस्ट हाउस में प्रातः 09 बजे कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जनपद में कोविड-19 से सम्बन्धित कार्यों का सम्पादन किया जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी सहित चिकित्सा टीम आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here