हरियाणा – मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है की राज्य के पत्रकारों को आयुष्यमान योजना के तहत ५ लाख रुपये का चिकित्सा बीमा संरक्षण देनेसहित अन्य मांगो पर सरकार सहानुभूतीपूर्वक विचार करेगी. उन्होंने कहा की सरकार पत्रकारों की कठिनाईयों और दिक्कतो के बारे में वाकिफ है।
मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन हरियाणा पत्रकार संघ के एक प्रतिनिधीमंडल से आज यहॉ बातचीत करते हुए दिया। प्रतिनिधीमंडल का नेतृत्व संघ के प्रदेशाध्यक्ष के.बी. पण्डितने किया. उन्होंने कहा की, कोरोना महामारी को कवर करनेवाले पत्रकारों को राज्य सरकार ने १० लाख रुपये का बीमा संरक्षण देने का फैसला किया है। इस बिमारी के कारण मृत्यू होने पर पत्रकार के परिवार को १० लाख रुपये सहाय्यता मिलेगी।







