समाजवादी पार्टी की ओर से कृषि एवं श्रम कानूनों का विरोध

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 25 सितम्बर 2020 को समाजवादी पार्टी सभी जनपदों में शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए किसानों एवं श्रमिकों के हितों पर आघात पहुंचाने वाले कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन सौपेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, भाजपा सरकार के प्रति इन जनविरोधी कानूनों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार श्रमिकों को रोजगार तो दे नहीं पा रही है, उल्टे उनको पूंजी घरानों की दया पर आश्रित बनाने की साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी इन साजिशों का पुरजोर विरोध करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here