सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ एजाज अहमद) – शासन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस विभाग- श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन- की टीम ने होटलढाबू दुकानों सहित तमाम स्थानों पर छापेमारी की अचानक हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया था ।
यह रहा कि इस टीम को देखते ही बहुत से मालिकों ने अपने दुकानों से बच्चों को हटा दिया फिर भी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज. श्रम इंस्पेक्टर अनुराग त्रिपाठी. प्रकाश चंद्र. अंकिता उपाध्याय के साथ-साथ चाइल्ड लाइन के संदीप वर्मा की टीम ने आज नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 17 नाबालिग बच्चों को बरामद किया बरामद किए गए बच्चों का मेडिकल करवाया जा रहा है और इसके बाद इन बच्चों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा वहीं दुकान .होटल .ढाबों और विभिन्न मालिकों को बयान देने के लिए नोटिस जारी की जा रही है! अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की मानें तो नाबालिक बच्चों से कार्य कराना कानूनन अपराध है!इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं श्रम विभाग के इंस्पेक्टर अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि समय-समय पर नाबालिक बच्चों को बचाने के लिए अभियान चलाया जाता रहेगा! नाबालिक बच्चों से काम कराने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा







