सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – आज दिनांक 30.09.2020 को जनपद से 02 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्ति होने वाले उ.नि.वेदनाथ वर्मा, हे.का. अज्ञाराम वर्मा पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर भावभीनी विदाई दी गयी। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की गई।







