जीप में बैठाकर ले गई यूपी पुलिस
लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में आवाज़ें उठ रही हैं. गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए. दोनों नेताओं का कहना है कि वो पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे. हालांकि, एक्सप्रेस वे के पास राहुल-प्रियंका के पैदल मार्च को रोक लिया गया है और दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है.
मैं कानून का उल्लंघन नहीं कर रहा। मैं अकेला यहां से पैदल हाथरस जाना चाहता हूँ : श्री @RahulGandhi #JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/CX2muhgXMZ
— Congress (@INCIndia) October 1, 2020
दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों नेताओं का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने यहां दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई.
बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और धारा 144 लगाई गई है. नोएडा पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया है. अब पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर ले गये है. पैदल ही हाथरस जा रहे दोनों नेताओं को यूपी पुलिस ने रोका. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच झड़प हुई. राहुल गांधी ने कहा कि मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे.
हिन्दू धर्म की बात करने वालों ने एक पिता को बेटी की चिता भी नहीं जलाने दी, ये अन्याय है : श्रीमती @priyankagandhi #JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/kJCkGCxzxm
— Congress (@INCIndia) October 1, 2020


सत्य और अहिंसा की लड़ाई में हर बार हिंसा बाधक बनी है। लेकिन हर बार सत्य ने अहिंसा के बल पर हिंसा को हराया है।
ऐसे ही यूपी की भाजपा सरकार ने श्री @RahulGandhi को सत्ता के बल पर रोकने की नाकाम कोशिश की है।
बेटी के इंसाफ के लिए पैदल कूच जारी है।#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/3UBd9xRqqA
— Congress (@INCIndia) October 1, 2020







