सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – आज (दि 02) “गांधी जयंती” व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर द्वारा पुलिस लाइन सुलतानपुर में एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” जी की व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की फोटो पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सलामी दी गई।
तथा महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गयी व स्वच्छता, पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त, वृक्षारोपण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया । इस मौके पर महोदय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। महोदय द्वारा पुलिस जवानों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि गांधी जी एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने वाले महात्मा गांधी के विचार आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। बापू ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर ब्रिटश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। महोदय द्वारा बापू जी के आर्दशों के विषय में बताते हुये अवगत कराया गया कि ”स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना” इसी सिद्धान्त पर आगे बढ़ते हुये कोरोना काल में पुलिस द्वारा जनता की सेवा की गयी जिसकी मै सराहना करता हूँ। महोदय द्वारा सभी जवानो को सावधान करते हुये अपने को संक्रमण से बचाते हुये इसी आगे भी जारी रखने के लिये बताया।
Home राष्ट्रीय उत्तरप्रदेश सुल्तानपूर में महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए पुलिसद्वारा शपथ ग्रहण







