राजधानी लखनऊ में ईमामों ने किया रक्तदान शिबिर

lakhanu-blood-donation

मस्जिद के इमामों ने रक्तदान करके एक मिसाल पेश किया

 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – दिनांक 4 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की अगवाई में लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन ब्लड बैंक में (एल एन एच ए ब्लड बैंक) लखनऊ की कई मस्जिद के इमाम और मदारिस से ताल्लुक रखने वालों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए खून का अतिया पेश किया

 

उनका कहना है कि हम सही सालिम रहते हुए यह कोशिश करेंगे कोई भी जरूरतमंद मरीज खून की वजह से ना मरे और ऑल इंडिया इंसानियत फोरम का मीशन भी यही है के हम जहां भी रहे लोगों की जरूरत पर काम आए हमसे जितना बन सके हो सके हम एक दूसरे की मदद करें उनके लिए खड़े हो उसमें जाति धर्म जात पात काला गोरा ऊंच-नीच का भेदभाव के बेगैर हर एक की मदद करें इसी मकसद को लेकर हजरत मौलाना अली मियां रहमतुल्लाह अलई ने ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की बुनियाद रखी थी उनका कहना था कि पूरा मुल्क एक घर की तरह है और हम सब चाहे किसी भी जाति से किसी भी धर्म से ताल्लुक रखते हैं इस घर के अफराद की तरह है कि कोई एक बीमार पड़े या परेशान हो जिस तरह एक घर के मेंबर एक दूसरे के लिए परेशान होते हैं और दुख दर्द में साथ देते हैं इसी तरह हम पूरे मुल्क के बाशिंदे यह समझे हम सब एक ही घर के मेंबर है अगर किसी एक को भी तकलीफ होती है हम में से हर एक को तकलीफ होती है यह एहसास हमारे अंदर पैदा हो और हम एक दूसरे के लिए खड़े हो जाएं उनकी मदद करें

 

तब तो हकीकत में हम एक अच्छा इंसान है और एक मानव है अगर हमने सिर्फ अपने ही फिक्र कर लिया तो हम में और जानवर में क्या फर्क रहा जानवर भी अपने साथी जानवर की फिक्र करता है हम तो इंसान हैं हमें चाहिए हम किसी भेदभाव के एक दूसरे की ख्याल रखें एक दूसरे के लिए खड़े हो,ऑल इंडिया प्यारे इंसानियत फोरम यह तंजीम देशभर के तकरीबन 28 राज्यों में इंसानियत के नाम पर खिदमत करती हैं कभी राशन बांटती हैं कभी मुसाफिरों के लिये खाना और नाश्ते का इंतजाम करती है कभी गरीबों में कंबल बांटती है फ्री मेडिकल कैंप लगाती है हॉस्पिटल में मरीजों की देखभाल करती है उनको दवा दिलाती है खून की जरूरत पड़ती है तो उसको भी मुहैया कराती है डॉक्टरों से भी मिलती है इसी तरह ट्रैफिक पुलिस में भी ठंडा पानी बिस्किट वगैरा वितरण करती है

 

अनाथ आश्रम में बच्चों के लिए नाश्ते वगैरह लेकर जाती है और व्रधा आश्रम में भी जाती हैं और लोगों से मिलते हैं और एक दूसरे के गम को बांटते हैं गम और खुशी में शरीक होते हैं आप सभी से गुजारिश है जहां भी आप बड़े अच्छे नागरिक और एक अच्छे इंसान बन कीजिए इस शुभ अवसर पर फोरम के कन्वीनर मौलाना स्तिफा उल हसन नदवी,मौलाना कौसर नदवी,मौलाना जफरउद्दीन नदवी मौलाना नूरुल हक नदवी,मौलवी सईफुज जमा,मिर्जा इसरार हुसैन,शफ़क़ अल्वी, मोहम्मद इमरान,मोहम्मद जमा,हुसैन अहमद,अंसारुल हक और मुफ्ती अबुल कासिम नदवी आदि मौजूद थे,

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here