ग्रामीणों ने की जिला अधिकारी से शिकायत; कार्यवाही का इंतजार?
सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ एजाज अहमद) – एक तरफ जहां पूरा देश कोरोनावायरस से जूझ रहा है लेकिन सुल्तानपुर में उसी करोना महामारी की तैयारी में घोटाले को अंजाम दिया गया कोरोना महामारी में जहां एक तरफ सरकार जैसे तैसे गरीबों तक मुफ्त राशन पहुंचा रही है कि कोई भूखा ना रहे अस्पतालों में दवाइयां अधिक मात्रा में उपलब्ध करवा रही है ताकि बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके सरकार ने विधायक सांसदों की निधि पर रोक लगाई ताकि सरकारी कोष में अधिक बजट रहे और आपदा समय में जरूरत के सामानों की खरीद कर महामारी में संक्रमित लोगों को बचाया जा सके लेकिन सुल्तानपुर जिले में तो इस आपदा समय में भी लाखों का गबन करने में का मामला सामने आ गया है.
जिलाधिकारी से की गई शिकायत में शिकायतकर्ता राम जनक वर्मा ने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा महानपुर विकासखंड दुबेपुर में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मिलीभगत से लॉक डाउन के दौरान लगभग 1000000 रुपए सरकारी धन का गबन कर लिया गया है ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने पत्थर पटिया हैंड पाइप कूड़ा दान पत्र कुर्सी सोलर लाइट के रिबोर स्कूल बाउंड्री के नाम लाखों रुपया सरकारी गया है जबकि यह सभी कार्य ग्राम सभा में हुए ही नहीं है.
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखते हुए ग्राम प्रधान सलीम खान व सेक्रेटरी मनोज पांडे की कारगुजारी उजागर करते हुए इनके द्वारा किए गए गबन के रुपए की रिकवरी करने की मांग की है तो वही विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि लगभग 10 लाख का गबन तो एक बानगी भर है करोना काल में ही अधिकारियों ने लगभग 2100000 का घोटाला कर डाला है उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से पीपीई किट थर्मल स्क्रीनिंग मशीन कीटनाशक छिड़काव मशीन आदि सामानों की खरीद फरोख्त में बड़ा घोटाले को अंजाम दिया गया है अब इंतजार है जांच का कि जांच में निकलकर क्या सामने तथ्य आते हैं!







