शासनादेश की गाइड लाइन्स के अनुसार अपने घरों में मनायें चेहल्लुम व दुर्गा पूजा पर्व-डीएम।

sultanpur-DM

चेहल्लुम, दुर्गा पूजा व दशहरा पर किसी भी प्रकार का जुलूस होगा प्रतिबन्धित।

 

सुल्तानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों तथा धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश की गाइड लाइन्स कोविड-19 के दृष्टिगत पूर्व की भॉति चेहल्लुम एवं दुर्गापूजा व दशहरा का त्यौहार अपने घरों में ही मनायें तथा किसी भी प्रकार का कोई जुलूस न निकालें एवं दुर्गा पूजा पर्व पर रामलीला का मंचन वर्च्युअल टेलीकास्ट के द्वारा करें।

 

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोविड-19 की गाइड लाइन्स के अन्तर्गत पूर्व की भांति चेहल्लुम एवं दुर्गापूजा का आयोजन अपने घरों के अन्दर ही करें। उन्होंने कहा कि इस जनपद को बचाना है, कोविड-19 को हराना है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला, केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, सरदार बलदेव सिंह सहित जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्ति व विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here