जलगाव (संपादक सुनिल पाटील) – गोमाता संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए वंदनीय तथा पूजनीय है । गोमाता की पालन से मनुष्य को अनेक प्रकार के लाभ होते है । परंतु आज भारतीय गोवंश की अनेक प्रजातियां अनिर्बंध चल रहे गोहत्या के कारण नष्ट हो चुकी है तथा कुछ प्रजातियां नष्ट होने के मार्ग पर है ।
भारत में अनेक स्थानोंपर अवैध बुचडखाने चलाए जाते है । गोवंश की तस्करी भी बहुत बडी मात्रा में बढ चुकी है । गोहत्या रोकने का प्रयास करनेवाले गोरक्षक तथा पुलिस पर भी हमले बढ रहे है । गोरक्षकोंपर झुठे FIR दर्ज किए जाते है । गोहत्या रोकने हेतु कानुनी प्रावधान है, परंतु अनेक जगहोंपर पुलिस तथा प्रशासनद्वारा उनका प्रभावशाली उपयोग नहीं किया जाता यह परिस्थिती है ।
गोमाता हिन्दू धर्म की धरोहर है । इसपर आए संकट को रोकने हेतु संपूर्ण भारत में गोहत्या पर रोक लगने हेतु कानून बनाया जाए तथा अभी जो प्रावधान है उनका गोमाता के हत्यारों के मन में भय हो, इस रूप से पालन किया जाए इन मांगों को लेकर सभी धर्मप्रेमी कल (8 OCTOBER) ट्विटर पर अभियान चलानेवाले हैं । सभी धर्मप्रेमी इस ट्रेंड में सहभाग लेकर अपना धर्मकर्तव्य निभाएं !







