नगर कोतवाल ने किया फ्लैग मार्च,कानून व्यवस्था शत प्रतिशत रहेगी राइट,नगर वासियों में दिया संदेश

sultanpur

सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा के आदेश पर कानून व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर,नगर कोतवाल भुपेन्द्र सिंह ने मय फोर्स नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,नगर कोतवाल ने देर शाम पैदल गश्त करते हुए नगर क्षेत्र में शांति प्रिय व्यक्तियो को चैन सुकून से रहने का विश्वास दिलवाते हुए क्रियाशील अपराधियो सहित अराजकता फैलाने वाले व कानून व्यवस्था भंग करने वालो दिया साफ संदेश.

 

 

 

हर हाल में अपराधी छोड़े अपराध का रास्ता,अपराधों के प्रति कड़क तेवर व पीड़ितों को शत प्रतिशत न्याय देने के लिए जाने जाते प्रभारी निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह,सालो से ऊपर कोतवाली जयसिंहपुर प्रभारी रहे निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह विवादों से रहे है बेदाग,अपराधियो को जेल भेजने व पीड़ितों को न्याय देने की कड़ी में अव्वल दर्जे में आता है नाम,बीते सप्ताह नगर कोतवाली की कमान संभालने के बाद आज नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,शहरी क्षेत्र नागरिकों को मित्र पुलिस का कराया आभास,फ्लैग मार्च के दौरान बिना मास्क लगाए लोगो को रोक कोरोना जैसी गंभीर महामारी से होने वाली हानि से अवगत कराते हुए आगे मास्क लगाने की हिदायत देते हुए बढ़े आगे.

 

 

 

आज ही नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार करके भेजा है जेल,चार पहिया वाहनों को माचिस की डिब्बी समझ ले उड़ते थे शातिर चोर,नगर कोतवाल भुपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकली रात्रि गश्त पर नगर कोतवाली पुलिस ने शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में पाई सफलता,शातिर चोरो से पुलिस ने चोरी की पिकअप सहित अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए भेजा जेल,एक कहावत सही बैठती है नगर कोतवाल पर जब खेवनहार हो हर गुण निपुर्ण तो किनारे लगेगी ही नइया नगर कोतवाली की कमान संभालते ही अपनी कार्यशैली का नगर कोतवाल ने कर दिया है आगाज,नगर में अपराधी बदल दे अपराध का रास्ता नही तो जेल बनेगा नया ठिकाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here