अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा आकस्मिक भ्रमण

sultanpur

सुल्तानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ एजाज अहमद) – आज दिनांक 12.10.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय लखनऊ जोन लखनऊ द्वारा जनपद सुलतानपुर का आकस्मिक भ्रमण किया गया ।

 

 

 

आगामी त्यौहार के मद्देनजर जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी महोदय सुलतानपुर, पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में ।आगामी त्यौहार की तैयारियों,किसी भी चुनौती पूर्ण स्थिति से निपटने के लिये कार्ययोजना, महिला अपराध, कमजोर वर्गो के प्रति हो रहे अपराध, कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी पी0ए0 सिस्टम, सभी अधिकारियों को सभी वर्गों के व्यक्तियों के साथ बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया.

 

 

 

जिला स्तर व थाना स्तर के टॉप-10 क्रियाशील अपराधी, गुण्डा 14(1) गैंगेस्टर की कार्यवाही हेतु सम्पत्ति जब्तीकरण, महिला एवं बच्चों संबंधी अपराध, पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार, आपसी विवादों को चिन्हित कर पर्याप्त निरोधात्मक कार्यवाही हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम हेतु जिलाधिकारी महोदय को उचित कार्ययोजना तैयार करने हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here