लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – यहाँ निगम मुख्यालय में SAP-ERP का शुभारंभ किया गया . SAP-ERP औद्योगिक तथा व्यवसायिक जगत में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला बिजनेस इंटीग्रेशन सॉफ्टवेयर है। जिसे विश्व की अधिकांश प्रमुख कंपनियां अपने बिजनेस को मैनेज करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। भारत सरकार की IPDS स्कीम के अंतर्गत ERP सॉफ्टवेयर के रूप में उत्तर प्रदेश के लिए SAP-ERP का चयन किया गया था। इसके अंतर्गत – जो मॉड्यूल लागू किए जाने हैं उनमें – HR , MM , PI तथा फाइनेंस शामिल हैं। एचआर माड्यूल में मानव संपदा तथा इस्टैबलिश्ड संबंधी बिजनेस प्रोसेस इसको मैप किया गया है। जबकि एमएम माड्यूल में मैटेरियल मैनेजमेंट के तकनीकी बिंदुओं को मैप करते हुए क्रियान्वयन किया जाना है। प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन अर्थात पी आई मॉड्यूल में प्रोजेक्ट से संबंधित कंप्यूटरीकरण किया जाना है तथा फाइनेंस मॉड्यूल में फाइनेंसियल तथा अकाउंटिंग की समस्त प्रक्रिया ERP के माध्यम से संपादित की जाएगी।
इस प्रोजेक्ट में पहला पड़ाव आज हासिल किया गया जबकि एचआर माड्यूल के अंतर्गत पेरोल (PAYROLL ) अर्थात वेतन संबंधी प्रक्रियाओं को SAP-ERP द्वारा संपादित करते हुए पहली बार मुख्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का माह जून का वेतन वेतन इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जारी किया गया है। MVVNL के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का माह जुलाई का वेतन SAP-ERP सॉफ्टवेयर के माध्यम से जारी किए जाने की योजना है .
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य माड्यूल्स की लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें कंसल्टेंट के तौर पर एक्सचेंजर कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक ने एक्सेंचर कंपनी की टीम को तथा HR के पैरोल संबंधी टीम को इस अवसर पर बधाई देते हुए अन्य टीम से अपेक्षा की है कि बाकी मॉड्यूस में भी निरंतर कार्य करते हुए शीघ्र ही बाकी मॉड्यूस को भी इंप्लीमेंट किया जाए।.







