उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज एल-1 हास्पिटल कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एल-1 कोविड केयर सेन्टर में खान-पान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने एल-1 कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से उनके खान-पान, उपचार तथा साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन आदि की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एल-1 कोविड सेन्टर में इलाज करा रहे व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से कठिनाई नहीं होनी चाहिये। इस पर नियमित रूप से विशेष ध्यान रखा जाये।







