उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – लगातार विस्तारवाद चले मोस्ट संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर लोगो का संगठन में जुड़ने का शिलशिला जारी है,आज मोस्ट के निदेशक श्याम लाल निषाद की मौजूदगी में कुड़वार ब्लाक पर बैठक का आयोजन हुआ,इस बैठक में आज मोस्ट संगठन के कुड़वार प्रमुख के रूप में मुकेश कोरी व कुड़वार संयोजक के रूप में असगर अली कार्य भार की जिम्मेदारी ली।
मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक श्यामलाल निषाद ने बैठक में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आगे अब चुनावी माहौल की शुरुआत होने वाली है,हमने पुराने समय से देखा और सुना भी है कि वोटो के खरीद फरोख्त का काम किया जाता है, धन बल के दम पर वोटरों या जातीय समर्थन मांग वोटरों को बेचने का काम किया जाता है,लेकिन अब हमें जागना होगा,अपने मत का सही दान करना होगा तभी हमारा मतदान सफल होगा वही आगे इसी कड़ी में नवनियुक्त कुड़वार मोस्ट के प्रमुख मुकेश कोरी व संयोजक असगर अली ने कहा कि ब्लाक में जल्द सक्रिय लोगो व मोस्ट समाज के प्रत्येक वर्ग को शामिल करने का काम लगभग 1 सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा। 
आज इस बैठक में जिला संयोजक जीशान अहमद,जिला संयोजक संतोष सोनकर,जिला महासचिव राम उजागिर यादव,जिला सचिव इरफान सिद्दीकी,राम नरेश मौर्या,राम शंकर यादव,महादेव यादव सत्य देव गौतम,भानु प्रताप सिंह यादव,इसरार अहमद,सुभाष,सोनू यादव,अशोक यादव,अमित यादव,महेश कुमार, दान बहादुर,अनिल कुमार,रघुनाथ यादव सहित दर्जनों सक्रिय मोस्ट कल्याण संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।







