डीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 सम्बन्धी समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

sultanpur-DM-ravishkumar

उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज कोविड-19 एल-1 केयर सेन्टर केएनआईटी गेस्ट हाउस में प्रातः 09 बजे कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रखे हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में प्रतिदिन जानकारी प्राप्त की जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 में लक्षण की सूचना मिलती है, तो उन्हें तत्काल कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार भर्ती कराया जाय।

 

जिलाधिकारी ने सर्विलान्स टीम को निर्देशित किया कि जनपद में टेस्टिंग बढ़ायी जाय। उन्होंने एल-1 हास्पिटल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे व्यक्तियों के खान-पान, स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई नियमित रूप से कराएं जाने के निर्देश सम्बंधित को दिए।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पांडेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी सहित चिकित्सा टीम आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here