उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – शनिवार दिनांक- 07.11.2020 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी गण को आदेशित किया गया कि जनपद की सभी शराब की दुकानो के आसापास व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जिस आदेश पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर समस्त शराब की दुकाने चेक की गयी ।
विभिन्न थानो द्वारा कुल 35 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 21 व्यक्तियो के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट व 14 व्यक्तियो के विरुद्ध 290CRPC की कार्यवाही की गयी। महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि माहौल खराब करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।







