आगरा में हुई ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 की शुरुआत

dilip-dalvi-at-taj-festival

12 देशों की फ़िल्म स्क्रीनिंग : दादासाहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का वितरण

आगरा (उत्तरप्रदेश उपसंपादक गुलाम हुसैन सय्यद) – ताजनगरी में ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 की शुरुआत हो गई है। डॉ. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक मित्तल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फिल्म फेस्टिवल का शुभांरभ किया। फिल्म फेस्टीवल के दौरान फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक वीडियो और एनिमेशन फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शहर के लोगों को करीब 12 देशों की फिल्में देखने का मौका मिलेगा।

 

फिल्म फेस्टिवल में भारतीय समेत कई विदेशी फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। विश्व विद्यालय के जुबली हॉल में फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन फिल्म ‘ग्रीन सिंग्नल’ को प्रदर्शित किया गया जो समाज को एक संदेश देती नज़र आयी। इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग आगरा में ही हुई है।

 

समारोह में दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और दादा साहब की पत्नी सरस्वती (जो भारतीय फिल्म जगत की पहली तकनीशियन थीं) को समर्पित एक अवॉर्ड देने की शुरुआत होगी। इसके बाद ये अवॉर्ड हर साल दिया जाएगा। यह पुरस्कार सिनेमा में योगदान करने वाली महिला तकनीशियन को मिलेगा।
फेस्टिवल के संयोजक सूरज तिवारी ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में सामाजिक सरोकारों पर आधारित संदेश देने वाली फिल्मों को प्रमुखता दी जा रही है। फेस्टिवल में तीन दिन तक प्रदर्शित होने वाली सभी फिल्मों की ज्यूरी के द्वारा स्क्रीनिंग की जाएगी। यहां मौजूद ज्यूरी सदस्य फिल्मों को अंक प्रदान करेंगे। इसी आधार पर निर्माता और निर्देशकों को पुरस्कार दिए जाएंगे। फेस्टिवल के दौरान मास्टर्स टाक शो और कार्यशालाएं भी होंगी जिनका सीधा फायदा नए फिल्मकारों को होगा। नए फिल्मकार जाने-माने निर्माता, निर्देशकों और तकनीशियनों से सवाल-जवाव भी कर पाएंगे।

 

इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में देश- विदेश के निर्माता, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस, लेखक, अभिनेता भी हिस्सा लेंगे। इन लोगों को आगरा में उपलब्ध शूटिंग की लोकेशन भी दिखाई जाएगी। जिससे भविष्य में वे यहां फिल्मों को शूट करने का विचार बनाएंगे। शहर और प्रदेश को पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
समारोह में बांग्लादेश के राज़ीबुल की फ़िल्म, यूके के नवनीत की डॉक्यूमेंट्री, कनाडा के मुरजनी की फ़िल्म, स्विटज़रलैंड के यूवी की फ़िल्म, फ्रांस के एलदीएन की फ़िल्म आदि देशों की फ़िल्म के साथ भारत के लगभग सभी प्रदेशों की फिल्म्स स्क्रीन की जा रही हैं।taj-internation-film-festival2

 

धड़क आल फ़िल्म एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी व वीएएसटी मीडिया के चेयरमैन अभिजीत राणे, एफडब्ल्यूआईसीई के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी, विफपा के सेक्रेटरी दलीप दलवी, अनिता नाइक, रामा मेहरा, ट्रेसरार विफ़पा रविन्द्र अरोरा आदि समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे।
कर्टेन रेसर सेरेमनी जाने माने फिल्म लेखक मनोज संतोषी कर रहे हैं। बता दें कि उनका लिखे सीरियल भाभी जी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं और हप्पू की पल्टन इस समय छाए हुए हैं। उद्घाटन वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद करेंगे। जूरी टीम में विनोद गनातारे, आकाश आदित्य लामा, जितेंद्र शर्मा, सिनेमेटोग्राफ्र उत्तम ढाकल, शिवा वायप्पा, सत्या, पुतुल गुप्ता, सिने अभिनेता उमेश वाजपेई होंगे।

 

समारोह संरक्षक रंजीत सामा ने बताया कि समारोह में लगातार स्थानीय हस्तियों का आगमन रहेगा। इस दौरान विवि के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित, सूबे के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, रामप्रताप सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ईश्वर दयाल (क्षेत्र प्रमुख धर्म जागरण समन्वय), पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश, पूर्व मेयर अंजुला सिंह, वेटरन सिंगर प्रमिला गुप्ता, वरिष्ठ कवि डॉ. सोम ठाकुर, गीतकार डा. रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, अमर देव साहनी, मंगल सिंह धाकड़, सतीश अरोरा, नारायण दास, बीरबल खान, मनोज अहवाल, मुकेश नेचुरल, संजय गोयल, गिरधारी लाल मौजूद रहेंगे।

taj-internation-film-festival

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here