उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – स्पेशल युवा एंटी करप्शन टीम के अध्यक्ष श्री राममणि तिवारी जी के निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विकास मिश्र जी प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के सिंहौली ग्राम पंचायत के वदिव्यांग रामजी मौर्य के आवास पर पहुँचकर बिटिया आरती मौर्य की शादी की तैयारियों के बारे में जानकारी लिया।साथ ही संगठन के सम्मानित साथियों व समाज के कुछ दानकर्ताओं द्वारा किये गए सहयोग से एकत्रित हुई धनराशि को संगठन के चेक से 15000/- रुपये का योगदान बिटिया आरती मौर्य को दिया गया।
शादी के दिन भी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन उपाध्यक्ष जी के द्वारा दिया गया है।उन्होंने बताया कि विकलांग दंपति के बिटिया की शादी 16 नवंबर को तय है।सहयोग कर्ताओं में विशेष योगदान बृजेश सिंह, सचिन यादव, रवि तिवारी (सचिव)आशीष ओझा (सचिव)देवेंद्र पाठक(अधिवक्ता) सनी मिश्र,राकेश तिवारी,आदित्य मिश्र, राजीव तिवारी,शरद मिश्र,अमित तिवारी,राहुल सिंह(मंटू) रजत शुक्ला, अमरनाथ तिवारी,रवि उपाध्याय, बृजलाल यादव,रामदीन(कोटेदार) आदि का रहा।







