उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति योजना को प्रभावी बनाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 17/11/2020 को सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ की गाइड द्वारा संयुक्त रूप से चौक सुल्तानपुर में मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं / बालिकाओं / छात्राओं / बच्चियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया.
सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090(वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया। महिला सुरक्षा संबंधी बचाव हेतु टिप्स दिए गए।
नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं व बच्चियों को आवश्यक बाते बतायी गयी । कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्र0नि0, जिला कार्यक्रम अधिकारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।







