जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय में कोविड-19 के दृष्टिगत बैठक हुई आयोजित।

sultanpur-dm-raveesh-kumar

उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में प्रातः में बैठक आयोजित की गयी।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हास्पिटल की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिंग/आरटीपीसीआर को बढ़ाया जाय तथा आई एलआई/सारी एवं को-मारबिड केसेज को सर्विलांस टीमों द्वारा जॉच कराकर जल्द से जल्द उपचार कराया जाय। डिटेक्ट करने एवं कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने व सैम्पलिंग को अभियान के रूप में अधिक से अधिक जन मानस के लिये किया जाय, जिससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरूष डॉ0 प्रभाकर राय सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here