मतदान केन्द्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया जायजा।

sultanpur-election

उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने आज समाधान दिवस के अवसर पर थाना धम्मौर में कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराते हुए जन सामान्य की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से समाधान दिवस पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण क्षेत्र की आने वाली जनता की समस्याओं को निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही साथ मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाने पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखों को चेक किया। डीएम व एसपी ने निरीक्षण में पाया कि थाने पर आने वाली पीडि़त महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल श्वेता दीक्षित एवं महिला कांस्टेबल शशि देवी को उनका उत्कृष्ठ कार्य हेतु 500 रूपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

इसके पश्चात उ0प्र0 विधान परिषद से गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 हेतु 01 दिसम्बर को होने वाले मतदान बूथों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित कार्मिकों को देते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान से पूर्व सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने राजकीय इण्टर कॉलेज सहित कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विभिन्न बिन्दुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित विद्यालय के स्टाफ एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here