अंजुमंजलोरी जो राजस्थान के एक कस्बे बिलाड़ा में जन्म लिया और आज फिल्म इंडस्ट्री में राजस्थान का नाम रोशन किया।

anju-malori

मुंबई (बॉलीवुड रिपोर्टर गिरजाशंकर अग्रवाल) – अंजुमन जौहरी राजस्थान के बिलाड़ा में जन्मी और जालोर में अपने परिवार के साथ रहती थी |अंजुमन को बचपन से ही नृत्य और अभिनय का रुझान रहा है और इसमें आगे लाने के लिए इनके पिता स्वर्गीय जगदीश रावल जी का बहुत सहयोग रहा है स्कूल ,कालेजों में अपनी एक्टिंग का शोक बा खूबी से निभाया हैं।

 

जिन्होंने अपना पहला रंगमंच नाटिका प्रस्तुत की थी 1984 में ” थैंक्स मि. गलार्ड” जो काफी सराहा गया और वहीं से इनके अभिनय का सफर शुरू हुआ | यह एक्टिंग के साथ साथ कई भाषाओं का अच्छा पकड़ हैं। जैसे हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी राजस्थानी गुजराती कन्नड़ आदि।

 

इन्होंने कई ड्रामा , स्टेज शोज़, शार्ट फ़िल्म-, रहस्य ( गुजराती ), सावधानी हटी दुर्घटना घटी,और हाल ही में अभी एक ज्वलंत विषय पर शार्ट movie बनाई है जो अंध विश्वाश पर है मुस्लिम समाज में महिला उत्पीड़न की कहानी जो कि कुरान शरीफ में भी उसके बारे में साफ साफ बताया है कि तीन तलाक कैसे मान्य है लेकिन फिर भी शोषण हो रहा है उसी पर आधारित है हमारी शार्ट फिल्म ” तीन तलाक ( हलाला)” टेली फिल्म मा रो कालजो,औलाद री खातिर और राजस्थानी बिग बेनर मूवी ” मा रखो लाज म्हारी” में भी काम किया है | अंजुमन जलोरी का बॉलीवुड में पहला प्रोजेक्ट ओम फिल्म क्रिएशन के साथ रहा और असिस्टेंट के रूप में इन्होंने डायरेक्शन ,एक्टिटिंग और सिंगिंग किया। “आजा मा शेरावालिए” इनकी पहली फिल्म थी और इनके गुरु और डायरेक्टर श्री आनंद घई जी के साथ मिलकर पूरी यूनिट को राजस्थान के जाकर शूट किया। और आज भी ये फिल्म लाइन में टिके हुए है और काफी एक्टिव होकर काम कर रही है | इनका एक ही मोटो है वो कलाकार जिनके पास हुनर होते हुए भी मौका नहीं मिल पाता उनको इस फिल्म की नगरी में मौका देना नए कलाकार बनाना |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here