सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति सुल्तानपुर ने लगातार 5वें दिन तिकोनिया पार्क में किसान विरोधी काले कानून के विरोध में अपना धरना जारी रखा । किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक शारदा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि जब तक सरकार एम एस पी को कानून नही बनाती है तब तक यह अनिश्चित कालीन धरना चलता रहेगा ।
रामप्यारे वर्मा ने कहा कि राष्ट्रिय आह्वान पर आगामी 12 तारीख को 1 दिन के लिए टोल प्लाजा को फ्री कराया जायेगा और साथ ही अम्बानी और अडानी के उत्पादों के बहिष्कार की अपील की जायेगी । रामशंकर चौधरी ने कहा कि हमारी सीधी सी मांग है कि ये तीनों खेती किसानी विरोधी कानून को रद्द किया जाय हमे बीच का रास्ता मंजूर नही है ।आगामी 14 तारीख को पूरे देश में प्रदर्शन होगा साथ ही सुल्तानपुर में भी विशाल प्रदर्शन कर सरकार को आगाह करने की कोशिस की जायेगी ।
धरने को भारत की जनवादी नवजवान सभा के नेता शशांक पाण्डेय , किसान सभा से मो0 सैफ़ और एस एफ आई के जिला मंत्री सौरभ मिश्र ने संबोधित किया । धरने में विवेक विक्रम सिंह, रामकल्प मिश्र, विद्या देवी,मान्धाता,मुनाउ देवी ,राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, विजय नारायण मिश्र, शिवसागर धुरिया, शकील अहमद कुरैसी,अवधेश यादव,ओमप्रकाश कोरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।







