हत्या की गुत्थी सुलझी,हिमांशु के हत्यारों तक पहुँची पुलिस,हत्यारे गए जेल

sultanpur-crime

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – बीते 3 दिसंबर को लापता हुए युवक हिमांशु की 4 दिसम्बर को गैर जनपद बाराबंकी के लोनी कटरा में मिला था शव,मृतक हिमांशु के लापता होने के बाद नगर कोतवाली में परिजनों ने दी थी तहरीर,मृतक हिमांशु की प्रेमिका व उसकी माँ पर जताया था शक,शव मिलने के बाद से ही हर पहलुओं पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर दी थी शुरू,हिमांशु का शव मिलने के बाद से ही जिले में चर्चाओं का बाजार हुआ था गर्म।

 

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के आदेश पर अपनी सूझ बूझ व अपने टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए नगर कोतवाल भुपेन्द्र सिंह ने मौत के राज से उठा दिया पर्दा,हत्या में शामिल लगभग सभी अभियुक्तों की कर ली पहचान,घटना के बाद से फरार चल रही सेजल मिश्रा व उसकी माँ प्रतिभा उपाध्याय तो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से है दूर,लेकिन हत्या की साजिश रचने वाले व हत्या को अंजाम देने वालो में आज 2 लोगो को पुलिस ने फिर गिरफ्तार करने में पाई है ।

 

सफलता,पुलिस ने वाहिद खान पुत्र सिद्दीक खान निवासी कोथरा कला थाना चांदा व गुफरान अख्तर पुत्र मकसूद अहमद निवासी शाहगंज थाना कोतवाली नगर को किया है गिरफ्तार,इसके पूर्व 1 अभियुक्त को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल,पुलिस ने आज गिरफ्तार इन मास्टरमाइंड हत्यारो से हत्या में शामिल स्कोडा कार व हत्या में इस्तमाल आला कत्ल पाइप को किया है बरामद,हत्या के बाद से फरार चल रही माँ बेटी की पुलिस सरगर्मी से कर रही है तलाश,पुलिस की माने तो गिरफ्तार वाहिद खान है हिस्ट्रीशीटर अपराधी चांदा थाने में कई आपराधिक मुकदमे में भी दर्ज है।इस हत्या को अंजाम देने के लिए 50 हजार रुपये के रकम की भी हुई थी पेशगी,गिरफ्तार इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस भेज रही है जेल ईमानदार छवि व अपराधियो पर कड़क तेवर रखने के लिए जाने जाते है नगर कोतवाल भुपेन्द्र सिंह,एक साल भर तक जयसिंहपुर प्रभारी रहने के दौरान कई हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधियो को भेजा था जेल क्राइम जीरो की पॉलिसी को मानते है हिट फार्मूला,इस गिरफ्तारी में नगर कोतवाल भुपेन्द्र सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह,उप निरीक्षक राम प्रकाश रावत,सिपाही आमिर सुहैल,राहुल गिरी की रही अहम भूमिका।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here