लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसेन) – दिनांक 22 दिसंबर 2020 मंगलवार को ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम लखनऊ यूनिट द्वारा गोदना सिधौली के आसपास के कई इलाकों में(विजयनगर, हजूर रायगंज, अहमदपुर)जहां गरीब और असहाय लोग आबाद है जो पढ़े लिखे भी नहीं हैं उनके बच्चे रात दिन खुले में मिट्टी से खेलना,गांव ही में गन्दगी के साथ रहना यही उनका मशगला है.पयामे इंसानियत फोरम के अहबाब ने इन गांव में मेहनत की,छोटे-छोटे स्कूल खुलवाये,तु इन इलाकों में कंबल, गर्म कपड़े,छोटे बच्चों के गर्म कपड़े और बड़ी बच्चों के लिए शाल छोटे बच्चों में टॉफी वितरण किए गए.

इस मौके पर डॉ सैयद अब्दुल मुईद साहब लोगों को खिताब करते हुए यह कहा हम ऑल इंडिया पयमे इंसानियत फोरम का मकसद यह है आपस में एक दूसरे से मोहब्बत करें भाईचारा कायम करें आपस की दूरियों को खत्म करे गरीब या अमीर,धर्म व जात पात नाम पर जो दूरियां बनी है इन दूरियों को खत्म करें एक दूसरे के साथ दें एक दूसरे के मददगार बने अपने बच्चों की फिक्र करें उनकी तालीम की फिक्र करें मालिक ने हम सब को इंसान बनाया है उस मालिक का शुक्र अदा करें इस मौके पर डॉक्टर अब्दुल अहद जी यह कहा हम सब के पालनहार ने हम सब को इंसान बनाया है हम आपस में भाई भाई हैं
कोई गरीब या अमीर होने की वजह से बड़े नहीं बल्कि अच्छे इंसान होने के नाते बड़े हो सकता है अपने बच्चों की फिक्र करें अच्छी तालीम दे अगर आप से नहीं हो पा रहे हैं हम आपके लिए हर तरह से मदद करने को तैयार हैं उसके साथ फोरम के साथी मुफ्ती अबुल कासिम नदवी ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और फोरम के मकसद बताते हुए कहा कि आल इंडिया पयामे इन्सानियत फ़ोरम की इबतिदा 1974 में इलाहाबाद से आलमी शख्सियत मुफक्किर ए इसलाम हज़रत मौलाना अली मियां नदवी साहब ने की थी । उन का मक़सद था कि समाज का हर वर्ग मज़हबी भेदभाव से ऊपर उठ कर इंसानी खिदमत करे। उनका यह य़कीन था कि मानवता की सेवा ही देश सेवा है और दीन का अहम जुज़ है I उनकी इस सोच को आज पूरे देश में उन के जानशीन, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के चेयरमैन और देश की कई बड़ी सामाजिक,धार्मिक एवं तालीमी संस्थाओं के सरपरस्त हज़रत मौलाना मुहम्मद राबे हसनी नदवी साहब आगे बढ़ा रहे हैं ।
मौलाना राबे हसनी साहब की सरपरस्ती और मौलाना बिलाल हसनी साहब की अगुवाई में आल इण्डिया पयामे इंसानियत फ़ोरम मानवता की सेवा पूरे देश में कर रही है,मौलाना अली मियां रहमतुल्लाह के पूरे मुल्क में अमन और शान्ति वातावरण रहे और हर शख्स एक अच्छे इंसान व नागरिक बनकर जिये, इस शुभ अवसर पर डॉक्टर संजय पांडे डॉक्टर अरशद डॉक्टर इलियास आर्किटेक्चर अभिषेक यादव मोहम्मद मियां मुक्ति अब्दुल मोहीत नदवी शफक अल्वी मुफ्ती सालेह मौलवी रेहान मौलवी जूनेद हाफिज अंसार उल हक और इलाके के जिम्मेदारान आदि मौजूद थे,







