सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – रविवार दिनांक 3 .1. 2021 को मेजरगंज रोड ,रामलीला मैदान, अरुण कुमार श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष के निवास पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150, जिला इकाई की मीटिंग हुई, जिसमें आदरणीय अशोक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष पूर्वी ,डी. के. सिन्हा जिला संयोजक, वंदना श्रीवास्तव जिला संयोजक महिला ,अरुण कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष , निभा श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला, अनुज श्रीवास्तव जिला महामंत्री, विवेक श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी आदि लोग मीटिंग में उपस्थित हुए, जिसमें जिले के वरिष्ठ बुजुर्ग कायस्थ गिरजा शंकर श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर सलाह एवं मार्गदर्शन दिया.
मीटिंग में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया दिनांक 12 .1.21 को विवेकानंद जयंती प्रात 11:00 बजे विवेक नगर एवं दिनांक 23.1.21. को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सुभाष मार्केट, मालगोदाम रोड पर माल्यार्पण करके भव्य आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. जिसमें जिले के सभी चित्रांश बंधु सादर आमंत्रित हैं. प्रेषक अनुज श्रीवास्तव जिला महामंत्री, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उपस्थित थे।







