लखनऊ में गरीब, बेसहारा, एवं जरूरतमंद वृद्धों/युवाओं व बच्चों के लिए पुलिस वस्त्र सेवा केन्द्र का उद्घाटन

पुलिस-वस्त्र-सेवा-केंद्र-का-उद्घाटन

लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – गुरुवार दिनांक 07.01.2021 को नवीन अरोरा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ की अवधारणा एवं प्रेरणा से गरीब, बेसहारा, एवं जरूरतमंद वृद्धों/युवाओं व बच्चों के लिए डालीगंज, लखनऊ स्थित कार्यालय परिसर के प्रथम तल पर स्थापित पुलिस वस्त्र सेवा केन्द्र का उद्घाटन धुव्र कांत ठाकुर, पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा किया गया।

उन्हें 01-01 कंबल एवं उनकी पसन्द के अनुसार निःशुल्क वस्त्र प्रदान किये गये । इस अवसर पर डी0के0 ठाकुर, पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि इस पुलिस वस्त्र सेवा केन्द्र की अवधारणा एवं परिकल्पना का पूरा श्रेय संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था का है। जो भी गरीब व्यक्ति कंबल अथवा वस्त्र नही खरीद सकते हैं। वे लोग इस केन्द्र से अपने पसंद के अनुसार एक कंबल/एक वस्त्र अथवा 02 वस्त्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं ।पुलिस-वस्त्र-सेवा-केंद्र

पुलिस आयुक्त द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। श्री नवीन अरोरा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि “पुलिस वस्त्र सेवा केन्द्र” गरीब जनता के लिए प्रात: 6.00 बजे से देर रात्रि तक खुला रहेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा मीडिया के माध्यम से अपील की गयी कि इस पुलिस वस्त्र सेवा केन्द्र में आम जनता व स्वयं सेवी/समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भी स्वेच्छा से वस्त्रों का दान किया जा सकता है। वस्त्र फटे हुए एवं अप्रयोग योग्य न हों। इस कार्य से गरीब जनता की सेवा के साथसाथ आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सौहार्द्र भी कायम होगा ।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था द्वारा ये भी बताया गया कि भविष्य में इस केन्द्र में वस्त्रों के साथ-साथ उपलब्धतानुसार फुटवियर बैंक भी बनाने का प्रयास किया जायेगा । उन्होंने इस केंद्र में वस्त्र दान करने वाले व्यक्तियों/संगठनों/पुलिस कर्मियों को धन्यवाद देते हुए सराहना की। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की इस पहल की आम जनता/गणमान्य व्यक्तियों/पत्रकार बन्धुओं द्वारा प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम में मौ0 खालिद रशीद फिरंगी महली, अमरनाथ मिश्र, सर्वेश गोयल , प्रो0 राजीव सक्सेना, श्री तेजपाल, जोगेंदर स्याल, मो0 अब्बासी, मो0 कलीम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

police-colth-seva-kendr lakhnau-police-cloth-center lakhanu-police-cloth-distribution lakhanau-police

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here