सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिले के पयागीपुर के मूल निवासी अभिषेक का सम्मान अमेरिका में भारतीय दूतावास में किया गया है। न्यूयार्क यूएएस के भारतीय वाणिज्य दूतावासी में प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
अभिषेक सिंह ने बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास न्याूयार्क में नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। प्रवासी भारतीय दिवस दुनिया भर में नौ जनवरी को मनया जाता है। ताकि विदेशों में भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित किया जा सके और महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद वापसी को याद किया जा सके। उन्हें यह सम्मान भारतीय राजदूत तरनजीत संधू, भारत के वकील जनरल रणधीर जायसवाल और डिप्टी काउंसिल जनरल शत्रु सिन्हा ने दिया। अभिषेक के सम्मान पर वालीबाल संघ के पदाधिकारी व उनके अन्य शुभचिंतकों ने खुशी जताई है। स्टेडियम के वेद प्रकाश उपाध्याय, डा. अब्दुल हमीद, पंकज दूबे, मुनेंद्र मिश्र आदि लोगों ने खुशी जताई है। अभिषेक इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। वे शुरुआती दिनों में स्टेडियम से जुड़े रहे और वालीबाल के खिलाड़ी रहे।







