सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर अलीगंज टोल प्लाजा पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी , सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, पूर्व जिला महामंत्री शशिकान्त पांडे, श्याम बहादुर पांडे, भाजपा नेता संदीप सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी , विनोद सिंह, प्रधानसंघ अध्यक्ष बबलू पांडे , जिला पंचायत सदस्य चन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश वर्मा, प्रदीप यादव आदि ने स्वागत किया।
सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी ने अलीगंज टोल प्लाजा पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत की बेटियों ने अटलांटिक रूट पर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए 16 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक उड़ान भरकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल कि प्रदेश सरकार ने मनरेगा का बजट 8500 करोड़ से बढाकर 15 हजार करोड़ करने पर कहा कि गांवो में अब हर हाथ को काम व रोजगार मिलेगा।
तत्पश्चात श्रीमती गांधी भाजपा नेता इन्द्रदेव मिश्रा के यहाँ तेरहवीं कार्यक्रम में विवेकनगर पहुँची और उनके पिता के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, अजय सिंह, एल के दूबे, शिवमूर्ति पांडेय, उपमा शर्मा, कमला सिंह, कोकिला तिवारी आदि उपस्थित रही।
सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी लंभुआ के ग्राम लोटिया स्थित आश्रम भी गयी और संत अखिलेश मिश्रा से मिलकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात शास्त्रीनगर आवास पहुँच कर रात्रि विश्राम करेगी। मंगलवार को श्रीमती गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव के साथ पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होगी।







