- नवनिर्मित भवन के ईट व सरिया की गुणवत्ता परखने के लिये डीएम ने करायी सैम्पलिंग।
सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा बुधवार को अपरान्ह 1.30 बजे नवनिर्मित सखी वन स्टाॅप सेन्टर, पांचोपीरन निजामपट्टी सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्मित भवन में ईट व सरिया की गुणवत्ता परखने के लिये सैम्पल लेकर उसकी जाॅच पीडब्ल्यूडी लैब भेजने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। उन्होंने भवन की खिड़कियों की ग्रिल की मजबूती को भी परखा।
निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार एवं अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सखी वन स्टाॅप सेन्टर 48 लाख 69 हजार रूपये की लागत से भवन तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सरिया एक टुकड़ा काटी जाय तथा ईट आदि की गुणवत्ता पीडब्ल्यूडी के लैब से करायी जाय, ताकि मानक एवं गुणवत्ता को परखा जा सके।







