सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज दिनांक 12.01.2021 को स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर अघ्यक्षा, वामा सारथी, उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, श्रीमती वाणी अवस्थी की प्रेरणा से जनपद सुलतानपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत जनपद अध्यक्षा, वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद सुलतानपुर, श्रीमती रागिनी चतुर्वेदी (पत्नी पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर) द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
साथ ही इस अवसर पर अपने संबोधन के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के स्वाधीन, सुदृढ एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानन्द के अतुल्य योगदान को याद कर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं राष्ट्र की उन्नति हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साइकिल रेस में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों एवं बच्चो को फल वितरित किये गये ।







