जीजाबाई की जंयती के साथ साथ अपना दल एस की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

sultanpur-apana-dal

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज अपना दल एस पार्टी ने जीजाबाई जयंती मनाई,जीजाबाई की फोटो पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया,वही अपना दल एस की मासिक बैठक सुल्तानपुर पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिले के प्रभारी राजेश पटेल बुलबुल की मौजूदगी में हुई सम्पन्न,
अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल ने जिला प्रभारी को माला पहनाकर किया स्वागत,इस बैठक में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला प्रभारी राजेश पटेल बुलबुल ने पार्टी के पदाधिकारियों में जिलाउपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, जिलाउपाध्यक्ष राहुल सोनकर,जिला महासचिव इरशाद अहमद उर्फ जुबेर,जिला मीडिया महासचिव राज कुमार शर्मा,उमेश वर्मा विधानसभा अध्यक्ष लंभुआ सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।

apana-dal-meetingवही आगे बैठक की शुरुआत में वक्ता के रूप बैठे जिला प्रभारी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद उनके दायित्वों को बढ़ाया,आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी पंचायत वार्डो में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव प्रत्याशी उतारने की बात कही।वही आज जिला प्रभारी ने कइयों को नई जिम्मेदारी भी सौपी,जिले की पांचों विधानसभा में प्रभारियों को नियुक्त किया,जिला प्रभारी राजेश पटेल बुलबुल ने लंभुआ विधानसभा का दिनेश श्रीवास्तव को सूर्यनाथ पटेल को कादीपुर,राकेश वर्मा एडवोकेट को सदर सुल्तानपुर,सत्य प्रकाश पटेल को इसौली,विकास वर्मा को सदर जयसिंहपुर का विधानसभा प्रभारी बनाया है।

पंचायत चुनाव जमीन स्तर पर मेहनत करने की बात कहते हुए जिला प्रभारी ने कहा ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल के विकास के सपने को पूरा करना है।चहुमुखी विकास ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपना है।शिक्षा दवाई पढ़ाई ही हमारे एजेंडे में है।आज की इस बैठक में विकास वर्मा सेवा नृवित जिलाध्यक्ष,संतोष कुमार मौर्या जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच,हौसिला प्रसाद जिला महासचिव किसान मंच,राकेश पटेल जिला सचिव,राम वर्मा,मो०कसीर खान,सत्य प्रकाश पटेल अध्यक्ष विधि मंच,दिनेश कुमार प्रजापति,गीता वर्मा,राज बहादुर वर्मा,शुभंम पटेल आई टी सेल सहित दर्जनों पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here