जय हिन्द फाउंडेशनने कम्बल वितरण का किया आयोजन

sultanpur-kambal-dristibution

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जय हिन्द फाउंडेशन के नेतृत्व में पटना सैदखानपुर में कम्बल वितरण का आयोजन किया,इस कम्बल वितरण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज राकेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल एस पार्टी के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल व कुरेभार थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी शामिल हुए, जय हिन्द फाउंडेशन के संस्थापक संदीप सिंह पटेल ने बताया कि 400 गरीबों को कम्बल वितरित किया गया है।

jaihind-foundation-sultanpur

संदीप सिंह पटेल ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ी ईश्वर की कोई उपासना नहीं है। मुख्य अतिथि अपर जिला जज सत्र न्यायालय राकेश यादव ने कहा कि हम सभी को सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में कूरेभार ब्लाक के 20 ग्राम सभा के 400 लोगों ने कंबल वितरण किया गया। जिमसें पटना सैदखानपुर ,जियापुर ,कूरेभार, पदुमरा, फुलौना, इरुल ,परवर ,सेउर ,चमुरखा,आदि ग्रामसभा के फूलकली, निशा, शायदा बानो ,रामकुमार, शिवनारायण, श्यामलाल ,सहित 400 लोगो ने कम्बल प्राप्त किया। रामचंद्र वर्मा, मनोज यादव, अमित सिंह पटेल, सुनील वर्मा, अनिल, मानसिंह, डॉ अरविंद वर्मा, नरेंद्र वर्मा, मनीष वर्मा, पिंटू, अजय सिंह, राजीव मौर्या, रमेश वर्मा प्रधानआदि ने कम्बल वितरण में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here