सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – भदैयाँ विकास खण्ड स्थिति राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा सुल्तानपुर में एक विशाल नव तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के छात्र /छात्राओं द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के एन आई टी के प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद प्यासी जी , विशिष्ट अतिथि प्रो के एस वर्मा जी,प्रो आर के सिंह ,प्रो अनिल कुमार ,संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर के प्रधानाचार्य वी के यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने की ।

कार्यक्रम में संस्था के छात्रों द्वारा आत्म निर्भर भारत के निर्माण में सहयोग हेतू विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये गए जिसमे मुख्य रूप से ट्रैफिक ईसू एंड फ्लाई ओवर ब्रिज ,रोटेटिंग ब्रिज,मॉडिफाइड सेमा फ़ॉर सिंग्नल ,हैड्रोलिक ब्रिज ,ऑटोमेटिक हैंड सेनेटाइजर ,ब्लूटूथ कन्ट्रोल स्मार्ट होम,eco फ्रेंडरली कंस्ट्रक्शन ,वाटर टैंक लेवल इंडिकेटर ,एल डी आर ऑटोमेटिक लाइट ,टच सेक्युरिटी अलार्म ,स्मिपल डॉर अलार्म ,रेसिप्रोकेटिंग एयर कंप्रेसर ,ऑटोमेटिक स्ट्रिस्ट लाइट ,म्यूजिक लाइट ,गैस डिटेक्टर वायरलेस इंस्ट्रूमेंट ,ऑटो मेटिक लाइट ऑन ऑफ ,ऑटोमेटिक क्लेपिंग लाइट ,आदि अन्य प्रोजेक्ट बनाये गए है जिसे प्रदर्शनी के माध्यम से व्यक्त किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सिविल नन्दलाल यादव ,अध्यक्ष यांत्रिक हरिओम मौर्य ,डॉ अंकित सरोज,अध्यक्ष विद्युत सत्यम प्रकाश श्रीवास्तव ,राघवेंद्र वर्मा ,पुष्कर सिंह ,डॉ देवेन्द्र कुमार शुक्ल ,रवि शंकर यादव ,रवि श्रीवास्तव ,दीपचंद वर्मा ,महेश कुमार ,सुश्री लक्ष्मी ,पीयूष विश्वकर्मा ,प्रणव त्रिपाठी ,सौरभ तिवारी ,शशांक मिश्र,मनोज सिंह ,चंदन यादव ,दीपचंद ,आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में विशेष योगदान अध्यक्ष विद्युत सत्यम प्रकाश श्रीवास्तव व रविशंकर यादव का विशेष सहयोग रहा । संचालन गोपीकांत तिवारी ने किया ।







