लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – सोमवार दिनांक 08.02..2021 को श्री नवीन अरोरा-संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), लखनऊ की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ के संगोष्ठी सदन में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

जिसके अन्तर्गत डा0 के0पी0 त्रिपाठी-जिला नोडल ऑफिसर(टोबैको कण्ट्रोल प्रोग्राम), श्री सतीश त्रिपाठी राज्य सलाहकार(टोबैको कण्ट्रोल प्रोग्राम), डा.मयंक चौधरी-जिला सलाहकार(टोबैको कण्ट्रोल प्रोग्राम), डा. रजनीगंधा-काउन्सलर(टोबैको कण्ट्रोल प्रोग्राम) तथा विनोद यादव-सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा एंटी टुबैको सेल के कार्मिकों तथा पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही पीपीटी के माध्यम से उन्हें टुबैको के होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए इसके रोकथाम करने हेतु एण्टी टुबैको सेल द्वारा की जाने वाली वैद्यानिक कार्यवाही तथा उनके अधिकारों की जानकारी दी गयी ।

कोटपा एक्ट-2003 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थल, किसी विद्यालय/कालेज के 100 गज के अन्दर ध्रुमपान का विक्रय/ उपयोग प्रतिबन्धित तथा इसका प्रचार–प्रसार न किए जाने एवं 18 वर्ष के कम आयु के बच्चों द्वारा तम्बाकू उत्पाद खरीदना या बेचना तथा बिना वैद्यानिक चेतावनी के तम्बाकू उत्पाद बेचना प्रतिबन्धित होना आदि के संबंध में जानकारी दी गई तथा उपस्थित समस्त व्यक्तियों को टुबैको की रोकथाम तथा सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।







