परिवाहन विभाग ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण का किया आयोजन-ARTO प्रशासन माला बाजपेई

sultanpur-parivan-vibhag

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत से परिवाहन महकमा लोगो को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है।

eye-checkup-at-sultanpur

 

सड़क सुरक्षा के नियमो को बताने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई कही नुक्कड़ सभा तो कही प्रतियोगिता तो कही पंपलेट बाट लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमो को बताते हुए शपथ भी दिलवा रही है। आज उसी कड़ी में सहायक संभागीय परिवाहन कार्यालय में निःशुल्क आँख व स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ० एस के पटेल व नेत्र परीक्षण अधिकारी जयभीम ने लगभग 185 चालको का नेत्र परीक्षण किया। स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण के बाद एआरटीओ माला बाजपेई सड़क सुरक्षा के नियमो की शपथ भी दिलाई। स्वास्थ्य शिविर का समापन करने के बाद कार्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया।

आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों पम्पलेट वितरण किया गया और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमो को बताया गया। नशे के हालत में गाड़ी ना चलाना व बिना हेलमेट गाड़ी न चलाना आदि नियमो को बताते हुए सड़क सुरक्षा नियमो के पालन के लिए शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here