बल्दीराय पुलिस द्वारा चोरी की 2 घटनाओं का किया खुलासा; अन्तर्जनपदीय 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

चोरी का लगभग 3 लाख रुपयों का माल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – 23/24,फरवरी की रात्रि में बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार चौराहा पर चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 34/21,47/21 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत हुआ था । उक्त मुकदमों से सम्बन्धित 1 अपराधी की गिरफ्तारी और चोरी का माल की बरामदगी की गई है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त रामबहादुर निषाद पुत्र रामनाथ निषाद,निवासी पूरे जबर का पुरवा,थाना मुसाफिरखाना,जनपद अमेठी, उम्र 21वर्ष,व्यवसाय-दुकानों से चोरी करना।गिरफ्तारी स्थान महादेवन रोड जग्गी बाबा पुलिया के पास,दिनांक- 26.02.2021, समय 04.05 बजे।बरामदगी- मुअसं-47/21 धारा- 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित-81 अदद मोबाइल एन्ड्रॉएड व की-पैड (कीमत लगभग-2 लाख रु), राशन व खाद्य सामग्री (कीमत लगभग- 5 हजार रु0), 1 अदद एलसीडी टीवी 80 सेमी एलजी (कीमत लगभग- 45 हजार रु), 1 अदद लैपटॉप लेनेवो (कीमंत लगभग- 40 हजार रु), मुअसं- 34/21 से सम्बन्धित माल की कीमत लगभग 1500 रु0, घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटी लोहे की रॉड

जनपद में घटित चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन अंकुश अभियान के तहत घटना को अनावरित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी विजयमल सिंह यादव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया,जिसके क्रम में थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना तंत्र विकसित करते हुए पूर्व में चोरी में प्रकाश में आए अभियुक्त, दुकानों पर चोरी का माल बिकवाने वाले बिचौलियों व अपराध करने वालों की निगरानी आरम्भ की गई।

जमीनी सूचना विकसित करने पर ज्ञात हुआ कि सुलतानपुर में दिन में रैकी कर रात में चोरियाँ करते हैं।दिनांक 26.02.2021 को थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र सिंह मय हमराही तलाश वांछित अभियुक्त एंव मुअसं- 34/21, मुअसं- 47/21 धारा 457/380 भादवि से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना को विकसित करते हुए अन्तर्जनपदीय 1 शातिर चोर अभियुक्त को महादेवन रोड जग्गी बाबा पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे चोरी सम्पूर्ण माल बरामद किया गया।कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपने साथियों के साथ ईंट के भट्ठों पर ट्रैक्टर, ट्राली चलाता था व अपने साथियों के साथ थाना- कोतवाली नगर, थाना कुड़वार तथा थाना बल्दीराय में चोरी की कई घटना कारित कर चुके थे । जिसमें हम लोग भी जेल जा चुके थे । जेल से छुटने के बाद हम लोग अलग-अगल हो गए । मैं आस-पास के कस्बों में साइकिल से घूमकर दिन में दुकानों को चिन्हित कर लेता था और रात में लोहे का रॉड की मदद से घटना को अंजाम देता था । कुछ दिन पूर्व मैंने एक प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर समान चोरी किया था । दिनांक- फरवरी, 23/24, 2021 की रात्रि में पारा बाजार चौराहा में उन्ही चिन्हित दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था । चोरी का समान अधिक होने के कारण पारा बाजार में पुवाल के नीचे छुपा दिया था । रात बिरात मौका पाकर ये समान कहीं बेच देता ।

sultanpur-crime

अपराधिक इतिहास रामबहादुर निषाद पुत्र रामनाथ निषाद, निवासी- पूरे जबर का पुरवा, थाना- मुसाफिरखाना, जनपद- अमेठी, उम्र- 21 वर्ष, व्यवसाय- दुकानों से चोरी करना मु0अ0सं0- 303/20, धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय, मु0अ0सं0- 496/20, धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना को0नगर, मु0अ0सं0- 503/20, धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना कुड़वार, मु0अ0सं0- 506/20, धारा- 224 भा0द0वि0 थाना गोसाईगंज, मु0अ0सं0- 34/21, धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय, मु0अ0सं0- 47/21, धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना बल्दीराय

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक नासिरुद्दीन,वलीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा,हेड कांस्टेबल कमलेश पटेल,कांस्टेबल जयहिन्द, नीरज, पंकज गिरफ्तारी में शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here