काउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच करेगा व्यापारी पुलिस कान्फ्रेंस का आयोजन।

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बताये जायेंगे सुरक्षात्मक टिप्स।

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता , जिला संयोजक सुरेश कुमार सोनी व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल नवागत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विपिन कुमार मिश्रा से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस अवसर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन व जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता द्वारा शाल ओढ़ा पुष्प गुच्छ व अभिनंदन पत्र सौंप कर पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक महोदय को स्वर्ण वर्क की गुझिया भेंट कर होली की मिठास भरी बधाई दी।

sultanpur-police

मुलाकात के दौरान जिला संयोजक सुरेश कुमार सोनी ने सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा हेतु व्यापक चर्चा की। इस दौरान सर्राफा तथा अन्य व्यापारी समुदाय को अपने कार्य पद्धति में सुरक्षात्मक सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में एक व्यापारी पुलिस कान्फ्रेंस का आयोजन करने की सहमति बनी जिसमें पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों को सुरक्षात्मक दिशा-निर्देश व टिप्स दिये जायेंगें।

इस मुलाकात के दौरान अरविंद कुमार द्विवेदी, बृजेश खत्री, विजय टन्डन, रवि सोनी , अशोक गुप्ता दिव्या, अम्बरीष मिश्रा, छवि गुप्ता, रमेश महेश्वरी, अश्विनी कुमार वर्मा, मानिकलाल कसौधन आदि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here