बसपा सांसद अतुल राय ने मुख्तार अंसारी से बताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

मऊ (उत्तरप्रदेश) – घोसी से बसपा सांसद अतुल राय ने मुख्तार अंसारी से खुद को जान का खतरा बताया है. फिलहाल मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल में हैं, जहां से उन्हें उत्तर प्रदेश लाया जाना है.

अतुल राय भी जेल में बंद हैं. माफिया मुख्तार अंसारी से सुरक्षा के लिए प्रयागराज के नैनी जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय ने गुहार लगाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर गृह सचिव तक अपनी सुरक्षा के मांग को लेकर अपने लेटर पैड पर जेल से ही पत्र भेजा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here