- ग्राम वासियों को आगामी पंचायत/ग्राम सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए दिया दिशा-निर्देश
सुल्तानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – बंधुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा हसनपुर में राजा के कोट प्रांगण में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चौपाल लगाकर ग्राम वासियों को आगामी पंचायत/ग्राम सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की अपील की तथा युवा वर्ग के लोगों को बड़े भाई का कर्तव्य दिखाते हुए समझाने का प्रयास भी किया।
साथ-साथ ही रजिस्टर-8 में पूर्व में पंजीकृत मुकदमा से भी लोगों को अवगत कराया तथा युवा वर्ग के लोगों को गैर कानूनी कामों को करने का परिणाम क्या होता है इससे भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अवैध शराब बेचने व पीने के बाद कोई अगर अपराध करता है तो दोनों पक्षों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने अपने CUG नंबर को ग्राम वासियों को उपलब्ध कराया तथा आगामी चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर ग्रामवासीयों से सीधा संपर्क करने को कहा।इस मौके पर मौजूदा ग्राम प्रधान बाबू खान, पूर्व ग्राम प्रधान इंदर तिवारी व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।






