लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – आज एडीसीपी पश्चिम आयपीएस कासिम अबिदी, एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव व गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव तिवारी के नेतृत्व में एवं गोमतीनगर पुलिस टीम के साथ गोमती नगर के हुसडिया सब्जी मंडी मे अधिकारियों द्वारा पैदल गस्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का नियम पालन करने के लिए समझाया गया, मास्क वितरण भी किया गया एवं सब्जी मंडी में विशेष रुप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है।







