कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए दिए पच्चीस लाख

सुल्तानपुर-अमेठी के लिए बराबर की दी धनराशि; दोनों जिलों के सीडीओ को लिखा पत्र

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – सुल्तानपुर-अमेठी के विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दरियादिली दिखाई है। कोविड केयर फंड के लिए दोनों जनपद के लिए अपनी निधि से (25 लाख)12:30 लाख की धनराशि अवमुक्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र लिखा है। एमएलसी के इस कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

गौरतलब हो कि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सुल्तानपुर जनपद के साथ-साथ अमेठी जनपद का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह इस महामारी कोरोना के बचाव के लिए जनता का सही उपचार हो सके, इसके लिए कदम आगे बढ़ाया है। विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सुल्तानपुर के लिए 12:30 लाख और उतनी ही धनराशि अमेठी के लिए भी 12:30 लाख रुपए कोविड़ केयार फंड लिए अवमुक्त करने के लिए सुल्तानपुर और अमेठी के सीडीओ को पत्र लिखा है।

यह धनराशि एमएलसी ने कोरोना महामारी संक्रमण की रोक थाम के लिए दिया है। इस कोरोना की महामारी में एमएलसी के स्तर से अवमुक्त की गई धनराशि पर जिले वासियों ने सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here