जिलाधिकारी द्वारा गेंहूँ क्रय केन्द्र विपणन शाखा कुड़वार का किया गया निरीक्षण।
सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – 17 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा सोमवार को अपरान्ह 01ः30 बजे विपणन क्रय केन्द्र कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर विपणन सहायक बृजेश कुमार उपस्थित पाये गये। उन्होंने बताया कि केन्द्र प्रभारी शिशिर कान्त गर्ग (M.I.) के बारे में बताया गया कि वे कोविड-19 निगरानी समिति सम्बन्धी निरीक्षण पर हैं। उन्होंने कृषकों के गेंहूँ की अधिक से अधिक तौल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएम के निरीक्षण के दौरान सूर्यमणि सिंह सडाॅव की तौल चल रही थी, जिनकी माता जी रामजसी के नाम से रजिस्टेशन था। श्री सिंह द्वारा तौल में कोई समस्या नहीं बतायी गयी। इसके अतिरिक्त तौल हेतु शिव पूजन लाल, कोटा आदि का गेंहूँ तौल हेतु ट्राली में था। डीएम द्वारा सहायक से पूॅछने पर बताया गया कि आनलाइन 12 मई, 2021 तक तौल हुए कृषकों का भुगतान हो चुका है, शेष प्रक्रिया में है।
उन्होंने बताया कि कुछ कृषक गेंहूँ के टोकेन हेतु उपस्थित थे, जिन्हें टोकेन देने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। गेंहूँ क्रय केन्द्र पर 16 मई, 2021 तक 89 कृषकों से कुल 3116.00 कु0 खरीद की जा चुकी है। केन्द्र पर काफी मात्रा में गेंहूँ डिपो को प्रेषण हेतु अवशेष है, जिसके तत्काल प्रेषण हेतु डीएम द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने कृषकों के गेंहूँ की अधिक से अधिक तौल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।






