रिजर्व पुलिस लाइन में कादीपुर सर्किल व जयसिंहपुर सर्किल के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यज एजाज अहमद) – मंगलवार दिनांक-18.05.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में कादीपुर सर्किल व जयसिंहपुर सर्किल के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर , क्षेत्राधिकारी कादीपुर व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर तथा कादीपुर सर्किल व जयसिंहपुर सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे है । महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारीरियों को कोविड गाइड लाइन का सतप्रतिशत अनुपालन कराने तथा साथ ही साथ भूमि विवादों को चिन्हित कर राजस्व एवं पुलिस की टीम द्वारा मामलों का निस्तारण कराया जायें । श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में निम्न निर्देश दिये गये –

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बीट व्यवस्था प्रणाली को सुदृढं बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । लम्बित प्रार्थना पत्रो का निस्तारण कराया जाए,क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियो से वार्ता कर पुलिस व जनता के मध्य बेहतर सम्बंध स्थापित किये जाये ,क्षेत्र में जमीन सम्बंधि विवादो को चिन्हित कर राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए मौके का स्थलीय निरीक्षण कर मामले का अविलम्ब उचित निराकरण कराया जाये आदि दिशा निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा महिलाओं सम्बंधी अपराधो की रोकथाम व एण्टीरोमियो अभियान में प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें तथा यह भी अवगत कराया गया कि इस सम्बंध में कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी । पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियो को प्रतिदिन अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैंदल गस्त कर , संदिग्ध वाहनो/ संदिंग्ध व्यक्तियो व बैंको की संघन चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

थाने पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल FIR पंजीकृत कर विवेचना की जाए व मिशन शक्ति के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये । पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा जनपद के थानों को यह भी निर्देश दिये गये कि अभियान चलाकर वांछित/वारण्टी/फरार/ ईनामिया आपराधियो की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाये । थानो पर लम्बित विवेचनाओ/आई0जी0आर0एस0 एवं जनसूचना का निस्तारण समय पर किया जाये । सम्मन,बी.डब्लू व नोटिस का तामिला सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष समय पर कराना सुनिश्चित करें । सप्ताह में एक दिन थानों पर पुलिस कर्मियो द्वारा स्वच्छता का अभियान चला कर थानो को स्वच्छ रखें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here