जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज दिनांक 20.05.2021 को जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय सुल्तानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा जिला कारागार सुल्तानपुर का औचक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान बन्दीगृह/बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण करने के साथ ही साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों एवं जिला कारागार में नियुक्त कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों एवं अन्य निर्देशों के प्रति जागरूक किया गया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के बारे में बताया गया । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here