जिलाधिकारी ने सीडीओ के साथ कोविड एल-1 हास्पिटल का किया निरीक्षण।

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यज एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा कोविड एल-1 हास्पिटल के0एन0आई0टी0 का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान हाई रिस्क व एच0एस0टी0 रजिस्टर चेक किया गया, भर्ती हुए संक्रमित व्यक्तियों विवरण अभिलखों में दर्ज पाया गया।

मौके पर उपस्थित शिफ्ट के डाक्टर द्वारा बताया गया कि आज अभी तक कोई मरीज भर्ती नही हुआ। उन्होंने विक्रम साराभाई हाॅस्टल में बने एल-1 हास्पिटल में लगा एक जनरेटर खराब है, जिसे तत्काल दुरूस्त कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित रूप से हास्पिटल, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व शौंचालय की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स सहित शिफ्ट के डाॅक्टर व स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here