जलगांव (प्रतिनिधी शाहिद खान असलम खान) – शहर में बताया जा रहा है कि गोकुल स्वीट मार्ट मे समोसे में निकली छिपकली की पूंछ जी हां गोकुल स्वीट मार्ट मे शुक्रवार का दिन बहुत ही खराब निकला कारण समोसे में छिपकली की पूंछ निकली
जलगांव शहर में करीबी यह दूसरा मामला है इससे पहले मद्रास कैफे में मरा हुआ चूहा निकला था जिसकी वजह से मद्रास कैफे को बंद कर दिया गया जलगांव शहर में गोकुल स्वीट मार्ट जो नाश्ते और मिठाई की दुकान है सूत्रों के अनुसार ग्राहक को तब पता चला जब युवक ने आधा समोसा खा लिया और फिर क्या वहां पर हंगामा शुरू हो गया इसी हंगामे के कारण पुलिस को बुलाना पड़ा और फूड्स की जांच के लिए अधिकारी भी बहुत देर से वहां पहुंच गए फिर क्या स्वीट्स का सैंपल लिया गया
दुकान मालिक का कहना है कि जिस ने कंप्लेंट उसके खिलाफ दर्ज की है वह उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल का प्रयास कर रहा था ब्लैकमेलर को भाव नहीं देने की वजह से यह सब कुछ हुआ है दुकान मालक का कहना है कि काफी दिनों से ब्लैकमेलर उन्हें फोन लगाकर तंग कर रहा था दुकान मालक का यह भी कहना है कि एक युवक फोन पर उन्हें धमकी दे रहा था कि मैं तुम सबको मारूंगा पीटूंगा और तुम्हारी दुकान बंद कर दूंगा दूसरी तरफ शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इसी तरह मनपा के लोगों से और दुकान मालक की मिलीभगत है 1:00 बजे की शिकायत दर्ज के बाद भी 4:00 बजे तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं आया.
जिसने कंप्लेंट दर्ज कराया वह युवक गोकुल स्वीट में नाश्ता करने गया था उसने जलेबी समोसा खानें और खमंण के लिए आर्डर किया साथ में युवक का मित्र गौरव कृष्णा पाटिल जिसकी प्लेट में समोसे में छिपकली की पूछ निकली यह वारदात सामने आई इसी तरह खाने पीने की चीजो मैं इस तरह की लापरवाही इंसान की जान ले सकती है इसी तरह खाने-पीने का सामान चेक कर के लिए और सावधानी बरतें ।






